फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगपन दादा जैसे जांबाज रहे हैं इस रेजीमेंट का हिस्सा,10 तस्वीरों मे बहादुरी की पूरी कहानी

Tue, 31 Jan 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Rashtriya Rifles - फोटो : FILE PHOTO
भारतीय सेना के जांबाज सपूत हवलदार हंगपन दादा जिस रेजीमेंट का हिस्सा थे उसे आतंक के लिए मौत का दूसरा नाम माना जाता है। करीब 17000 आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने वाली सेना की ये रेजीमेंट देश की सबसे घातक सैन्य रेजीमेंट्स में से एक मानी जाती है। जानें हंगपन दादा से जांबाजों की इस रेजीमेंट से जुड़ी बड़ी बातें। तस्वीरें.
विज्ञापन

2 of 10
encounter - फोटो : FILE PHOTO
हंगपन दादा सेना की राष्ट्रीय राइफल्स नाम की रेजीमेंट के एक जांबाज जवान थे जिन्होंने कश्मीर की शमसाबरी रेंज में 13,000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में पीओके की तरफ से उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन

3 of 10
encounter - फोटो : file Photo
दरअसल भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट को काउंटर इनसरजेंसी ऑपरेशन के लिए इसके महारथ के लिए जाना जाता है। हजारों आतंकियों को नेस्तनाबूत करने वाली यह रेजीमेंट आतंकियों के लिए मौत का दूसरा नाम कही जाती है। 

4 of 10
encounter - फोटो : File Photo
अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और 1500 से ज्यादा सेना मेडल जैसे विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी इस रेजीमेंट ने हजारों आतंकियों को नेस्तनाबूत किया है । 
विज्ञापन

5 of 10
encounter - फोटो : File Photo
सेना की इस फौज के जवानों ने देश के कई इलाकों खासतौर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उग्रवाद को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
विज्ञापन

6 of 10
encounter - फोटो : file photo
राष्ट्रीय राइफल्स को सैन्य कार्रवाई के उसके कौशल के कारण सेना की सबसे तेज और घातक टुकड़ियों में से एक माना जाता है । राष्ट्रीय राइफल्स को पूरे जम्मू-कश्मीर में अलग अलग जगहों पर तैनाती दी गई है ।
विज्ञापन

7 of 10
encounter - फोटो : Amar Ujala
इनमें कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, बारामुला, पूंछ, कुपवाड़ा और किश्तवाड़ जैसे जिले शामिल हैं । राष्ट्रीय राइफल्स में कुल 66 बटालियन हैं ।

8 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
इन सभी बटालियन के जवानों के पास सेना के सबसे हाइटेक हथियार मौजूद होते हैं ।

9 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
राष्ट्रीय राइफल्स ने अब तक करीब 17000 हजार आतंक वादियों को उनके खतरनाक मंसूबे कामयाब करने से रोका है 
विज्ञापन

10 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अब तक करीब 8500 आतंकवादियों को ढे़र किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें