फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
श्रीनगर के मायसुमा इलाके में मंगलवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। यह भिड़ंत उस समय शुरू हुई जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में आयोजित कांग्रेस रैली पर मायसुमा इलाके के युवाओं ने पत्थर बरसाए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और बल का प्रयोग किया। प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को सचिवालय के घेराव का आह्वान किया था।
(खबर: अमृतपाल सिंह बाली)
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

2 of 9
इस दौरान उनके समक्ष कांग्रेस के सीनियर नेता ताज मोहियुदीन समेत अन्य नेता और विधायक भी मौजूद थे। इस दौरान गुलाम अहमद मीर ने मीडिया से कहा कि चुनाव से पहले पीडीपी ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के एवज में लोगों से वोट मांगे थे लेकिन वही पीडीपी आज भाजपा के साथ गठबंधन कर सत्ता में बैठी हुई है।
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

3 of 9
इसके चलते सैकड़ों कार्यकर्ता लाल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए और नागरिक सचिवालय की ओर बढ़ने लगे। जैसे ही वह आगे बढ़े तो वहां पहले से मौजूद भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर वह लाल चौक स्थित यूको बैंक की शाखा के पास इकट्ठा हुए, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

4 of 9
मीर ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर आरोप लगाया कि मुफ्ती ने चुनाव से पहले घाटी के लोगों से जो वादे किये थे वह उन्होंने तोड़ दिए। जिस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उसी समय अचानक कुछ युवाओं की एक टोली मायसुमा इलाके से निकल कर बडशाह चौक के करीब पहुंची और आजादी के हक में नारेबाजी की।
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

5 of 9
युवाओं ने वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसाए जिसके चलते वहां हालात तनावपूर्ण बन गए। पुलिस ने युवाओं को वहां से खदेड़ा, लेकिन काफी संख्या में युवा मायसुमा में एकत्रित हुए और जमकर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भारी मात्रा में आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें मायसुमा इलाके के एसएचओ रियाज अहमद और हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम (बेल्ट नंबर108) शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

6 of 9
कांग्रेस रैली और मायसुमा में जारी भिड़ंत को कवर कर रहे प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों को पुलिस ने जमकर पीटा, जिसमें चार मीडियाकर्मी घायल हो गए। मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय वह अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन पर टूट पड़े और पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस की मार से घायल एएनआई न्यूज एजेंसी के कैमरामैन साजिद अहमद के अनुसार, जिस समय वह शूट कर रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

7 of 9
रैली के दौरान एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ता।

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

8 of 9
शुरुआत में रैली में सब कुछ ठीकठाक चल रहा था।
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर खूब बरसे पत्थर, देखिए तस्वीरें

9 of 9
पथराव के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के दौड़ादौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें