फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: एडवेंचर के दीवानों के लिए खुशखबरी, खुल गया श्रीनगर-लेह मार्ग

Sat, 30 Apr 2016 08:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
leh - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। इस मार्ग पर 25 से 30 फुट तक बर्फ जमा थी। सेना ने श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग को पांच महीने बाद यातायात के लिए खोल दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
leh - फोटो : Amar Ujala
इस राजमार्ग के खुलने से कारगिल और लेह निवासियों ने राहत की सांस ली है। जोजिला पास के खुलने पर शनिवार को 350 से अधिक सिविल और सेना की गाडि़यां गुजरीं। यह रास्ता पिछले वर्ष 23 नवंबर को भारी बर्फबारी होने के कारण बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
leh - फोटो : Amar Ujala
434 किलोमीटर लंबा यह रास्ता इकलौता राजमार्ग है जो कारगिल और लेह  को जम्मू व कश्मीर से  जोड़ता है। इस रास्ते को सेना भी सुरक्षा के लिहाज से अहम मानती है।

4 of 6
leh - फोटो : Amar Ujala
जोजिला पास पर जहां अभी भी करीबन 10 से 15 फुट बर्फ जमा है, को सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ द्वारा हरी झंडी दिखाकर यातायात के लिए खोल दिया गया। दुआ ने कहा कि इस मार्ग के खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
leh - फोटो : FILE PHOTO
इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 15 दिन पहले ही मार्ग को खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को पूरे वर्ष खुला रखने के लिए दो टनल बनाई जाएंगी। छह किलोमीटर लंबर एक जेड-मोड़ टनल गगनगीर से शुरू होगी। इस पर काम शुरू हो चुका है। दूसरी जोजिला टनल 14 किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
leh - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि इस मार्ग पर बर्फ को हटाने का काम 24 फरवरी को शुरू किया गया था। मार्ग के क्लीयरेंस कार्य में बीआरओ ने पांच स्नो कटर, सात बुलडोजर और चार जेसीबी समेत सैकड़ों मजदूर लगाए थे। सबसे अधिक दिक्कत गगनगीर और मचोई के 116 किलोमीटर के पैच पर आई, जहां करीब 50 फुट बर्फ जमा थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें