श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अर्शीद का शव कुपवाड़ा में उसके पैतृक घर पर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के लोग बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर मेरे बेटे का कसूर क्या था। परिवार के सदस्यों की हालत देख इलाके लोगों की रूह कांप गई। इस वारदात से इलाके में काफी रोष है। लोगों ने कहा कि अर्शीद पर कायराना हमला करने वाले आतंकी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
आपको बता दें कि कल श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकी हमला हुआ था जिसमें पुलिस के जवान को निशाना बनाकर आतंकी ने कई राउंड फायरिंग की। घायल जवान( सब-इंस्पेक्टर) को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। उधर, आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।