रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि नौगाम बाईपास के पास नाके पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।