फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Encounter: जांबाजों ने तीन आतंकियों का कुछ ऐसे किया खात्मा, 40 घंटे में 10 दहशतगर्द ढेर

Sun, 30 Aug 2020 10:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
srinagar encounter - फोटो : बासित जरगर
बीते 40 घंटों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस समयावधि में अलग-अलग इलाकों में हुईं तीन मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने 10 आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। शनिवार देर रात श्रीनगर में शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों का खात्मा हुआ है। इससे पहले शुक्रवार शाम करीब चार बजे शोपियां के किलूरा इलाके में और देर रात करीब एक बजे पुलवामा के जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन

2 of 5
srinagar encounter - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में मारे गए आतंकियों की पहचान साकिब अहमद खांडे, उमर तारिक भट और जुबेर अहमद शेख के रूप में हुई है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो मैगजीन बरामद हुई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
srinagar encounter - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि श्रीनगर के बाहरी इलाका पंथा चौक में शनिवार देर रात बाइक सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की 61वीं बटालियन और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर गोलाबारी की थी। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इस घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

4 of 5
srinagar encounter - फोटो : बासित जरगर
घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू किया। इसी के साथ सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और कई घंटों तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। इस ऑपरेशन में एसओजी के एएसआई बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। वह पुंछ के रहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
srinagar encounter - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर, शोपियां और पुलवामा में बीते 40 घंटों में दस आतंकी मारे गए हैं। इससे आतंकी संगठनों में हताशा और बौखलाहट का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें