श्रीनगर के नवाकदल इलाके के मेहरान यासीन के परिवार ने बेटे से वापस घर आने की गुहार लगाई है। रोते बिलखते इस परिवार ने अपील की है कि अगर उनका बेटा किसी आतंकी संगठन के पास है तो वो उसे लौटा दें। बता दें कि मेहरान के परिवार में उसके माता-पिता भाई और छोटी दो बहन हैं।
मेहरान के भाई फैजान यासीन ने बताया कि उसका भाई मेहरान 18 मई को शाम 7 बजे घर से निकला था। मां से कहा था कि जल्द ही वापस आऊंगा। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो हमने उसे फोन किया। इस बीच रात 10 बजे जब मेरी बहन ऊपर कमरे में गई तो वहां मेहरान का फोन चार्जिंग में लगा देखा।
फैजान ने बताया कि इसके बाद रात 12 बजे तक कई जगहों पर उसे ढूंढ़ने की कोशिश की गई लेकिन नहीं मिला। अगले दिन पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आश्वासित किया कि पूरी मदद की जाएगी।