फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस मां की गुहार: घर लौट आ बेटा, आतंकी संगठन मेरे लाल को लौटा दें, बहन ने कही ये बात

Sun, 23 May 2021 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नवाकदल-श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के नवाकदल इलाके के मेहरान यासीन के परिवार ने बेटे से वापस घर आने की गुहार लगाई है। रोते बिलखते इस परिवार ने अपील की है कि अगर उनका बेटा किसी आतंकी संगठन के पास है तो वो उसे लौटा दें। बता दें कि मेहरान के परिवार में उसके माता-पिता भाई और छोटी दो बहन हैं।
           
मेहरान के भाई फैजान यासीन ने बताया कि उसका भाई मेहरान 18 मई को शाम 7 बजे घर से निकला था। मां से कहा था कि जल्द ही वापस आऊंगा। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो हमने उसे फोन किया। इस बीच रात 10 बजे जब मेरी बहन ऊपर कमरे में गई तो वहां मेहरान का फोन चार्जिंग में लगा देखा।

फैजान ने बताया कि इसके बाद रात 12 बजे तक कई जगहों पर उसे ढूंढ़ने की कोशिश की गई लेकिन नहीं मिला। अगले दिन पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आश्वासित किया कि पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
नवाकदल-श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
फैजान ने बताया कि इस बीच 20 मई को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो बोल रहा था कि उसने आतंकवाद की राह पर चला गया है।
विज्ञापन

3 of 5
नवाकदल-श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
इतना बोलते ही उसका भाई रो पड़ा, साथ में बैठी मां और बाप ने भी रोने लगे। इस बीच फैजान ने कहा कि उनकी गुज़ारिश है कि जिनके पास भी वो मेहरबानी कर छोड़ दें।
           
 

4 of 5
नवाकदल-श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हाल ही में आतंकी संगठन टीआरएफ की ओर से वायरल हुए ऑडियो-वीडियो मैसेज में मेहरान यासीन ने अपने माता.पिता से उसे नहीं ढूंढने की अपील करते हुए कहा था कि वो आतंकवाद में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाकदल-श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
कथित वीडियो के सामने आने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें