श्रीनगर: मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद
एलजी ने हादसे पर जताया दुख, परिवारों को हर तरह की मदद के निर्देश
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए एक्स पर अपने संदेश में कहा, "हादसे में हुई लोगों की मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस अपार क्षति को सहने की शक्ति दें। प्रशासन उन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। जो लोग घायल हैं, उन्हें चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
सभी राजनीति दलों ने परिवारों के प्रति जताई संवेदना
इस हादसे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती,अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी,भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर,सीपीआई (एम) नेता एम वाई तारिगामी ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और एसएमएचएस में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।