फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के सेना अस्पताल में दिखा दिल्ली जैसा नजारा, लोगों को याद आई जकिरा की गुड़िया

Fri, 06 Sep 2019 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : ani
श्रीनगर में 11 साल की यासमीन को सांप ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेना अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि वह गंभीर स्थिति में यहां आई थी। उचित और सही समय पर उपचार मिलने की वजह से हमने उसकी जान बचाई। उसे अगले 72 घंटे में छुट्टी दे दी जाएगी। इस दौरान बच्ची के पास रखी गुड़िया देखते ही देखते सुर्खियों में आई गई। लोगों को एकदम से दिल्ली की उस मासूम बच्ची की जिद याद आई जिसने अपने पैर पर प्लास्टर तब चढ़वाया जब डॉक्टरों ने उसकी गुड़िया के पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : ani
सुनो छोटी सी गुड़िया की नन्ही कहानी...सच में एक ऐसी मासूम कहानी जो आज पूरे देश में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो गई। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में एक मासूम बच्ची की खबर फोटो के साथ प्रकाशित की थी। जिसमें उस मासूम बच्ची की जिद थी कि उसकी गुड़िया के पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया जाए फिर उसके बेड पर ही उसको लिटाया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : ani
डॉक्टरों ने उनकी जिद को पूरा किया तब उसका ऑपरेशन हुआ। इस केस में चाइल्ड सायकोलॉजी को अब इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक जर्नल्स समेत इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स में भी बतौर केस स्टडी रखा जाएगा। ताकि देश विदेश में बच्चों के इलाज को इस तरह से भी आसान बनाया जा सके। 

4 of 5
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : ani
दरअसल दरियागंज निवासी फरीन दो सप्ताह पहले अपनी 11 माह की बेटी जकिरा को लेकर लोकनायक अस्पताल पहुंची थी। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण दर्द से बैचेन बच्ची चिल्ला रही थी, डॉक्टर तो दूर उसकी मां भी बच्ची पर नियंत्रण नहीं कर पा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में गुड़िया के साथ यासमीन, जकिरा - फोटो : अमर उजाला
आखिर में मां ने डॉक्टर को उसकी गुड़िया घर से लाने का सुझाव दिया। ये गुड़िया जकिरा के साथ हरदम रहती है वह इसे अपना दोस्त समझती है। वहीं श्रीनगर की इस बच्ची के साथ गुड़िया की फोटो वायरल होते ही लोगों में दिल्ली की जकिरा की चर्चाएं होने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें