कश्मीर घाटी के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने जान पर खेलकर मासूम बच्चे को बचाया। हालांकि उसके नाना की मौत हो गई, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। साथ ही तीन अन्य जवान भी घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। मस्जिद की ऊपरी मंजिल से आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, और मासूम बच्चा अपने नाना के शव पर बैठा था। उसे पता ही नहीं था कि उसके नाना की मौत हो गई है। इसी दौरान जवानों की नजर उस मासूम पर पड़ी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- किस तरह जान पर खेलकर सुरक्षाबलों ने बचाई बच्चे की जान