फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ बच्चा कर रहा था उनके उठने का इंतजार, मासूम की रुला देने वाली कहानी

Wed, 01 Jul 2020 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। तीन जवान घायल हुए हैं। इसके साथ ही आतंकियों ने एक नागरिक को भी गोली मार दी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। उक्त नागरिक अपने तीन साल के नाती(बेटी का बेटा) संग घर से दूध खरीदने निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि ऐसी घटना हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
गोली लगने के बाद उक्त नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद उसका तीन साल का मासूम पोता ये भी न जान पाया कि नाना की मौत हो गई है। काफी देर तक वह अपने नाना के शव के ऊपर बैठा रहा। उसकी मासूमियत ने हर इंसान को रुला दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
मासूम बच्चा शव पर बैठे अपने नाना के उठने का इंतजार कर रहा था। लेकिन उसे कहां पता था कि उसके नाना की मौत हो चुकी है। इसी दौरान उसने एक जवान को देखा। उसकी मासूमियत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कहना चाह रहा है कि मेरे नाना को उठा दो।
 

4 of 5
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
काफी देर बाद मासूम बच्चा उठकर जवान की ओर बढ़ा। जवान ने उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद वह बिलख-बिलखकर कह रहा था कि मुझे अम्मी के पास जाना है।

यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
बच्चे को गाड़ी में बैठाकर जवान उसे घर ले गए। मृतक के घर में मातम का माहौल है।

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें