जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। वहीं इस घटना से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी को रुला दिया।
विज्ञापन
2 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
नागरिक जोकि हमले में मारा गया है, वह अपने तीन साल के नाती (बेटी का बेटा) के साथ दूध खरीदने निकला था। इसी दौरान हुए आतंकी हमले में उसकी मौत हो गई। अबोध बच्चे को ये भी नहीं पता था कि उसके नाना की जान चली गई है।
विज्ञापन
3 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा अपने नाना के शव के ऊपर काफी देर तक बैठा रहा। इसी दौरान जवानों की नजर उस बच्चे पर पड़ी।
4 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में जवानों ने बच्चे को बचाने के लिए मोर्चा संभाला। जवानों ने जान पर खेलकर मासूम की जान बचाई।
विज्ञापन
5 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल का मासूम काफी देर तक अपने नाना के शव के ऊपर बैठा रहा। उसकी मासूमियत ने हर इंसान को रुला दिया।
विज्ञापन
6 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : साकिब नबी
मासूम बच्चा शव पर बैठे अपने नाना के उठने का इंतजार कर रहा था। लेकिन उसे कहां पता था कि उसके नाना की मौत हो चुकी है। इसी दौरान उसने एक जवान को देखा। उसकी मासूमियत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कहना चाह रहा है कि मेरे नाना को उठा दो।
विज्ञापन
7 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : साकिब नबी
काफी देर बाद मासूम बच्चा उठकर जवान की ओर बढ़ा। जवान ने उसे गोद में उठा लिया।
8 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : साकिब नबी
इसके बाद वह बिलख-बिलखकर कह रहा था कि मुझे अम्मी के पास जाना है।
9 of 10
सोपोर आतंकी हमला
- फोटो : साकिब नबी
बच्चे को गाड़ी में बैठाकर जवान उसे घर ले गए। मृतक के घर में मातम का माहौल है।
गौरतलब है कि घाटी में आतंकी संगठन सफाए की कगार पर पहुंच चुके हैं। इसी के चलते उनमें बौखलाहट है। लोगों में भय पैदा करने और घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठनों की ओर से इसी क्रम में लगातार नापाक हरकतें की जा रही हैं।