फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: ऐसा पहली बार नहीं जब लोगों की जान बचाने के लिए जवानों ने लगाई जान की बाजी, गवाह हैं तस्वीरें

Thu, 02 Jul 2020 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
1 of 5
5 जून 2019 की तस्वीर में महिला को बचाने के लिए ढाल बना जवान, सोपोर आतंकी हमले में बचाया गया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सोपोर में बुधवार को हुए आतंकी हमले में जवानों ने जान पर खेलकर एक बच्चे की जान बचाई। ये कोई पहला मौका नहीं है जब जवान लोगों की जान बचाने के लिए ढाल बने हों। इससे पहले भी भारतीय सेना ने ऐसी कई मिसालें पेश की हैं। इस बात की गवाह पूरी घाटी गवाह है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जवान ने पत्थरबाजी में बचाई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला
5 जून 2019 दिन बुधवार, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में  हिंसक झड़पों के बीच एक बुजुर्ग महिला फंस गई। महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ढाल बना। इस घटना के बाद लोगों ने जवान को कश्मीर का असली हीरो बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
सोपोर आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने इसी बच्चे की बचाई जान - फोटो : बासित जरगर
उस दिन सोपोर में ईद की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुरक्षाबलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसक झड़प के दौरान जामिया मस्जिद से ईद की नमाज अता करने के बाद लौट रही बुजुर्ग बीच में फंस गई।
 

4 of 5
सोपोर आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने इसी बच्चे की बचाई जान - फोटो : बासित जरगर
लगातार हो रही पत्थरबाजी के बीच बुजुर्ग महिला को बचाना आसान काम नहीं था। लेकिन सोपोर में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बुजुर्ग को बचाने के लिए ढाल बन गया। पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को पत्थरबाजी से बचाते हुए सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान ने बचाई बच्चे की जान - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिसकर्मी की बहादुरी और काम की सराहना करते हुए उसे असली हीरो बताया था। कल सोपोर में हुए आतंकी हमले में भी जवानों ने ऐसी ही मिसाल पेश की। जान पर खेलकर जवानों ने बच्चे की जान बचाई।

यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः बाबा के शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें