फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की वादियों में बिछी बर्फ की चादर, देखें जन्नत की तस्वीरें

Tue, 03 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 12
snowfall - फोटो : PTI
विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग में मंगलवार को नए साल की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए। यहां पिछले चौबीस घंटों में 11.2 मिलीमीटर बर्फबारी-बारिश हुई है। 
विज्ञापन

2 of 12
snowfall - फोटो : PTI
पिछले चार माह से सूखे को झेल रहे घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पारा गिर गया है। जम्मू संभाग के नत्थाटाप, पत्नीटाप में भी सफेद चादर बिछी है। 
जिला कठुआ के लोहाई मल्हार, नुक नाली, छत्तर गलां, सरथल और जिला राजोरी के थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल, कोटरंका में 1-2 फीट बर्फबारी से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

3 of 12
snowfall - फोटो : PTI
कई मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। 

4 of 12
snowfall - फोटो : PTI
मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान के अनुसार उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से फिसलन की आशंका से 4 जनवरी से श्रीनगर-सोनामर्ग-गुमरी मार्ग (जोजीला पास) पर यातायात बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
मुगल रोड पर भी बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पीर की गली, शोपियां के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी है। 
विज्ञापन

6 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
उधमपुर शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिला कठुआ के बनी इलाके में भी बारिश से सर्दी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

7 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू में भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

8 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
 

9 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू में भी दो डिग्री गिरावट के साथ तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

10 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
बर्फबारी की वजह से पर्यटकों के चेहरे खिले।

11 of 12
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
बर्फबारी के बाद मुगलरोड बंद
विज्ञापन

12 of 12
snowfall - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें