फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में सीजन का पहली बर्फबारी, तस्वीरें देख आप चले आएंगे घूमने

Sun, 03 Nov 2019 09:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम की करवट के बीच जम्मू संभाग के पवर्तीय इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। कठुआ और भद्रवाह के बीच नुकनाली के पहाड़ों पर एक फुट बर्फ गिरने से इलाके में सर्दी का अहसास बढ़ गया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कैलाश कुंड के पर्वतीय इलाके में भी हिमपात हुआ है। उधर, कश्मीर संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने सोमवार को भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के कठुआ जिले के नुकनाली के साथ साथ कैलाश कुंड के इलाके में सुबह बर्फ गिरने लगी। हिमपात का सिलसिला दोपहर तक जारी रहने से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। दोनों ही इलाके करीब एक फुट बर्फ की चादर से ढंक गए हैं। इसी तरह से सरथल, ढग्गर और बनी के अधिकांश इलाकों में देर शाम तक बारिश से कई जगह धुंध भी छाई रही। 

 

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
लोहाई मल्हार, बिलावर और बसोहली के इलाकों के अलावा जिला के मैैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी से मौसम सर्द हो गया। रविवार को कठुआ के सामान्य तापमान में शनिवार के मुकाबले चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक लुढ़क कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू के अलावा कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फ गिरी है। कुपवाड़ा के पर्वतों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। उधमपुर जिले के कुछ इलाकों में भी बूंदा बांदी हुई है। वहीं जम्मू जिले में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में दो से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें