फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सुधर रहे हालात, पर सीमापार से आतंकवाद का खतरा बरकरार

Sun, 25 Aug 2019 04:56 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने कहा है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हालात में तेजी के साथ सुधार हो रहा है, लेकिन सीमापार से आतंकवाद का खतरा बना हुआ है। विरोध प्रदर्शनों में कमी आई है। सीमा पार के खतरे को देखते हुए सुरक्षा बलों को राज्यभर में हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

2 of 6
कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने राज्य के हालात पर पत्रकारों को बताया कि कश्मीर घाटी के 69 थाना और जम्मू संभाग में 81 थाना क्षेत्रों से दिन की पाबंदी हटा ली गई है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त के बाद से प्रदेश में चरमपंथी घटनाओं की संख्या में भी कमी आई है और राज्य की स्थिति सामान्य होने की दिशा में बढ़ रही है। प्रदेश में तकरीबन एक हजार मिडिल स्कूल और 1500 प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। हालांकि, स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अभी कम है।
विज्ञापन

3 of 6
कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
शिक्षा विभाग लगातार यह कोशिश कर रहा है कि पाबंदी न रहने वाले इलाकों में स्कूल सुचारु चलें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। तेजी से घटनाओं में कमी आई है। जिन इलाकों से पाबंदियां हटा ली गई हैं वहां लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। लैंडलाइन फोन की बहाली मैनुअल होने की वजह से इसमें थोड़ा समय लग रहा है। आठ नए एक्सचेंज और 5300 फोन जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। 

4 of 6
कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कंसल ने बताया कि सरकार लगातार फल उत्पादकों के संपर्क में है। सेब और अन्य फलों को बाजार तक बिना किसी रोकटोक के पहुंचाने के सभी इंतजाम किए गए हैं। संभागीय और जिला प्रशासन को हिदायत दी गई है कि वे फल उत्पादकों के संपर्क में रहें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आने दें।
विज्ञापन

5 of 6
कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : ani
कई इलाकों से पाबंदियां हटीं
अलगाववादियों के यूएन मार्च के आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार को लगाई गई पाबंदियां कई इलाकों से शनिवार को हटा ली गईं। डाउनटाउन व संवेदनशील इलाकों में अब भी बैरिकेडिंग है। सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई और दफ्तरों में भी लोगों की उपस्थिति बढ़ी। बाजारों में दुकानें सुबह के वक्त खुलीं। शहर के बटमालू और लाल चौक इलाके में कुछ दुकानदारों ने अपने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कश्मीर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
डाउनटाउन में फिर मिले पोस्टर
श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में सरकारी आदेशों के बहिष्कार संबंधी हुर्रियत कांफ्रेंस के  पोस्टर शनिवार को चस्पा मिले। इन पोस्टरों में सरकारी मुलाजिमों से दफ्तरों में कामकाज का बहिष्कार करने, किसी भी सरकारी प्रतिष्ठान का सहयोग न करने तथा टैक्स की अदायगी न करने की अपील की गई है। पोस्टर में 28 अगस्त को लोगों से हैदरपोरा चलने का आह्वान किया गया है। पोस्टर के नीचे सैय्यद अली शाह गिलानी का नाम है। गिलानी का घर भी हैदरपोरा में ही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें