तालियों की गड़गड़ाहट, चारों ओर शोरगुल, जोश और भरपूर उत्साह। एमए स्टेडियम के इंडोर कक्ष में शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। खचाखच भरे कक्ष में मौका था 11वें मिस्टर जम्मू बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप का।
विज्ञापन
PICS: सिद्धार्थ सथू बने जम्मू के मसल्समैन
2 of 5
क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई बॉडी बिल्डरों का जोश बढ़ाने पहुंचा था। इस सारे रोमांच के बीच सिद्धार्थ सथू ने शानदार मांसपेशियों का प्रदर्शन कर मिस्टर जम्मू बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने विभिन्न भार वर्गों के दिग्गजों को टक्कर देकर यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
PICS: सिद्धार्थ सथू बने जम्मू के मसल्समैन
3 of 5
उनके नाम फिटनेस माडल में 60 से अधिक भार और 85-90 भार की ट्राफी भी रही। इस वर्ग में जावेद भट्टी को दूसरा और डा. आमिर खान को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में युवा कलाकारों ने समां बांधा।
PICS: सिद्धार्थ सथू बने जम्मू के मसल्समैन
4 of 5
बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर की ओर से करवाई गई इस चैंपियनशिप में संभाग के दस जिलों से युवा बॉडी बिल्डरों ने शिरकत कर मसल्स का प्रदर्शन किया।