भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
दो मई को हंदवाड़ा में हुई आतंकी मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने बेगपोरा में ऑपरेशन जैकबूट चलाकर हिजबुल कमांडर रियाज नायकू और उसके साथी आतंकी को ढेर कर दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत कई बार स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि आतंकवाद के खात्मे के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। वहीं ऑपरेशन जैकबूट के बाद से हर दिन आतंकियों के लिए मौत बनकर आ रहा है।