फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज

Wed, 03 Feb 2021 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर कश्मीर की हसीन वादियों की ओर आकर्षित हो रही है। एक दौर में बॉलीवुड के लिए कश्मीर पहली पसंद रहा है। कई दशकों बाद एक बार फिर से लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाजें श्रीनगर शहर की खूबसूरत वादियों में सुनाई देने लगी हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री की मॉडल और सिंगर शहनाज गिल आजकल कश्मीर में मशहूर रैपर बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए पहुंची हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
मिली जानकारी के अनुसार शहनाज बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करने जा रही हैं। यह वीडियो फरवरी के अंत में रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि शहनाज का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें लोकेशन श्रीनगर के निशात बाग की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में 1990 से पहले व्यापक पैमाने पर फिल्मों की शूटिंग होती थी। आतंकवाद बढ़ने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने कश्मीर के बजाए हिमाचल को अपनी पहली पसंद बना लिया। इसका असर कश्मीर घाटी में फिल्मों के कामकाज पर पड़ा और यहां शूटिंग लगभग बंद हो गई।

4 of 5
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद नए जम्मू-कश्मीर में प्रदेश सरकार ने उद्योग धंधों को विकसित करने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पिछले इतिहास को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क बढ़ाने का काम शुरू किया। प्रदेश के अधिकारियों ने मुंबई में संपर्क किया यहां की बदली हुई परिस्थितियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें