आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़
- फोटो : साकिब नबी
इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिन पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल के अनुसार, लॉकडाउन के चलते लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध है। उनसे लगातार अपील की जा रही है कि बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें। इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बावजूद इसके आतंकी के जनाजे में उमड़ी भीड़ से लोगों में संक्रमण फैल सकता है।