फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अभियान किया तेज, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Mon, 30 Sep 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हुई अलग-अलग तीन आतंकी घटनाओं के बाद रविवार को सुरक्षाबलों ने निगरानी और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए ये अभियान पांच अगस्त से ही चल रहे हैं। इसी दिन केंद्र ने राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त करने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील करने के फैसले की घोषणा की थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर स्थिति कुम मिलाकर सामान्य हो गई है। इसबीच आतंकवादी किसी प्रकार का हमला नहीं कर सकें इसके लिए आतंकवाद निरोधक अभियानों को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन महत्वपूर्ण स्थानों में सैन्य शिविर, सरकारी अस्पाताल, श्रीनगर हवाई अड्डा व पुलिस मुख्यालय शामिल हैं। 

 

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बंकरों का निर्माण किया जा रहा है ताकि आतंकवादियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से रोका जा सके । इस बीच कश्मीर में लगातार 56 वें दिन भी रविवार को जनजीवन सामान्य रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर में सजी बाजार - फोटो : बासित जरगर
संडे बाजार में सजी दुकानें
साप्ताहिक बाजार के तहत रविवार को कुछ रेहड़ी पटरी वालों ने  सड़क के किनारे दुकानें लगायी थीं। अधिकारियों ने बताया निजी कार और अंतर जिला कुछ यात्री कैब सड़कों पर दिखायी दीं। पूरी घाटी में लैंडलाइन सेवायें बहाल कर दी गयी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें