फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अगले महीनों के लिए सजने लगा जम्मू में दरबार

Tue, 03 Nov 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस के आला अधिकारियों ने सोमवार को सचिवालय का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। सचिवालय की सुरक्षा के लिए तैनात होने वाली नफरी सहित अन्य बंदोबस्त की जानकारी ली गई। डीआईजी अशकूर वानी, एसएसपी जम्मू उत्तम चंद, एसपी शिव कुमार और एसडीपीओ परबीत सिंह ने सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

6 अगले महीनों के ल‌िए सजने लगा जम्मू में दरबार

2 of 5
सचिवालय में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों, एक्सरे मशीनों और सुरक्षा ढांचे को बारीकी से जांचा गया। अधिकारियों ने पूरे सचिवालय का निजी तौर पर मुआयना किया। सचिवालय में थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इस साल जम्मू संभाग में भी काफी आतंकी हुए हैं। ऐसे में किसी प्रकार की चूक न करते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

6 अगले महीनों के ल‌िए सजने लगा जम्मू में दरबार

3 of 5
पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। लोगों से कहा गया कि बिना पार्किंग के वाहन खड़ा न करें। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन ही यातायात की सबसे बड़ी समस्या हैं।  सड़कों की भी मरम्मत और सफाई का काम तेजी से चल रहा है।

6 अगले महीनों के ल‌िए सजने लगा जम्मू में दरबार

4 of 5
मूव को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सिटी पुलिस थाने के अंतर्गत रहने वाले लोगों के साथ बैठक की। इसमें लोगों ने दरबार मूव के समय पेश आने वाली यातायात समस्या को मुख्य रूप से उठाया। बैठक में डीआईजी, एसडीपीओ परबीत सिंह और एसएचओ शक्ति शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिकारियों ने लोगों को यकीन दिलाया कि दरबार को लेकर यातायात के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे, ताकि किसी को किसी प्रकार की समस्या पेश न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 अगले महीनों के ल‌िए सजने लगा जम्मू में दरबार

5 of 5
डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि सचिवालय के भीतर और आसपास के इलाकों पर कड़ी नजर रखें, ताकि कोई भी शरारती तत्व कोई शरारत न कर सके। एसडीपीओ परबीत सिंह ने कहा कि सचिवालय की सुरक्षा को कड़ा किया गया है। हर आने जाने वाले पर नजर है। सुरक्षा ढांचे में बढ़ोतरी की गई है। दरबार मूव के लिए इस समय तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें