श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित घटना स्थल पर मौजूद इस जांबाज महिला अधिकारी संतो देवी ने अमर उजाला के साथ बात करते हुए बताया कि यहां पर हमारी 73 बटालियन का नाका था। हमें इनपुट थे कि कुछ आतंकी बारामुला से इधर घुस सकते हैं। नाके पर एक स्कूटी पर तीन लोग बिना हेलमेट के आते दिखे, उन्हें जब रोका गया तो फायरिंग शुरू कर दी। इसमें हमारा एक जवान रमेश रंजन सिर में गोली लगने के चलते शहीद हो गया।