फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो रोहिंग्या जो जुमे को बेचता था लड़कियां, साल 2018 के इस मामले से जम्मू में फैली थी सनसनी

Fri, 24 Jul 2020 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Case Of Human Trafficking - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साल 2018 के फरवरी महीने में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसने सबको हैरान कर दिया था। प्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों में इस मामले ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। जम्मू के नरवाल इलाके से लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में एक रोहिंग्या को पकड़ा गया था।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसने बताया कि वह हर शुक्रवार को लड़कियां लेकर जम्मू आता था। यहां नमाज अता करने के बाद वह लड़कियों को बेचता था। पकड़े गए इस आरोपी का नाम नूर था। 

विज्ञापन

वह कई लड़कियों को हर शुक्रवार को लेकर आता था

उसके चंगुल से एक लड़की को छुड़ाया गया था। लड़की को वह म्यांमार से लाया था। उस वक्त पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कई लड़कियों को हर शुक्रवार को जम्मू लेकर आता था। उसने डोडा और रामबन में कई लड़कियों को भी बेचा। वहां से लाने के बाद वह देश के अन्य हिस्सों में लड़कियाें को भेज देता था। वहीं जम्मू में लड़कियों को वह पचास हजार रुपये में बेचता था। मामले की जानकारी होते ही जम्मू शहर में सनसनी फैल गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें