कश्मीर में लॉकडाउन के बीच गुरुवार को नौ और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ कश्मीर में अब तक 262 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 283 है। इस बीच 718 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, इनमें जम्मू संभाग से 117 और कश्मीर संभाग से 601 मामले शामिल हैं।
नए संक्रमित मामलों में सुरक्षाबलों के साथ अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 16430 तक पहुंच गया है। जिला जम्मू में लंबे समय बाद एक साथ 47 मामले आए हैं। वहीं विभिन्न अस्पतालों से गुरुवार को 102 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 18 और कश्मीर से 84 मरीज शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1891 और कश्मीर से 6818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
नए संक्रमित मामलों में जम्मू में 47 मामलों में से 38 ट्रैवलर और 9 अन्य वर्ग के हैं। इनमें जीएमसी की एक स्टाफ नर्स, डंसाल की एक गर्भवती महिला, डोगरा हाल से 1 संपर्क मामला, मरीजों में जीएमसी का एक एमबीबीएस छात्र, भठिंडी से 1, बिश्नाह से 1, दुर्गानगर से 1, चाफड़ा चक्क, मढ़ से 1 मामला शामिल है। इसके अलावा श्रीनगर से 158, बारामुला से 29, कुलगाम से 106, शोपियां से 109, अनंतनाग से 33, कुपवाड़ा से 32, पुलवामा से 56, बड़गाम से 34, बांदीपोरा से 42, गांदरबल से 2, कठुआ से 8, राजोरी से 15, उधमपुर से 7, रामबन से 20, सांबा से 5, डोडा से 4, पुंछ से 5, किश्तवाड़ से 2 और रियासी से 4 मामले शामिल हैं। कुल 718 मामलों में से 98 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं।