उसके चंगुल से एक लड़की को छुड़ाया गया था। लड़की को वह म्यांमार से लाया था। उस वक्त पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कई लड़कियों को हर शुक्रवार को जम्मू लेकर आता था। उसने डोडा और रामबन में कई लड़कियों को भी बेचा। वहां से लाने के बाद वह देश के अन्य हिस्सों में लड़कियाें को भेज देता था। वहीं जम्मू में लड़कियों को वह पचास हजार रुपये में बेचता था। मामले की जानकारी होते ही जम्मू शहर में सनसनी फैल गई थी।