हाल-ए-कश्मीर
पाबंदियों के बावजूद श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में छिटपुट पथराव की घटनाएं हुईं। लोग जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। कुछ जगहों पर युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने तत्काल प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। श्रीनगर के छानपोरा इलाके में अल-हदीस मस्जिद में नमाज के बाद युवाओं ने जुलूस निकालने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने तितर-बितर किया। इसके अलावा सोवरा, बटमालू, नटीपोरा, बेमिना के साथ-साथ कुछ अन्य इलाकों में हल्की पत्थरबाजी देखने को मिली।