फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में शान से लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Mon, 27 Jan 2020 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
71वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं के साथ जवानों ने शानदार परेड के साथ मुख्य मेहमान को सलामी दी। परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंत में विद्यार्थियों और जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
वहीं कटड़ा में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। परेड की सलामी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने परेड की सलामी ली। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। यूटी बनने के बाद पहली बार मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस में लोगों मं उत्साह ज्यादा दिखा। बढ़ती ठंड में बच्चों के हौसले बुलंद दिखे। रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

3 of 5
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
देश भक्ति व डुग्गर संस्कृति की झलक दिखाई दी। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट सहित रंगारंग कार्यक्रम में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को ट्राफी दे कर स्मानित किया। इसके अलावा भवन में हर वर्ष की तरह तिरंगा फहराया। एसडीएम कुमार ने सलामी ली और दुकानदारों को संबोधित किया। कस्बे में नगर पालिका अध्यक्ष बिमल इंदू ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर सभी पार्षद व नगरपालिका के कर्मी मौजूद रहे। सीआरपीएफ कार्यालय में सीओ जितेंद्र गुप्ता ने सलामी दी गई।

4 of 5
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस को सभी सुरक्षाबलों ने धूमधाम से मनाया। इसमें अफसर से लेकर सिपाही तक शामिल हुए। इस मौके पर सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सेना, एसएसबी आदि ने अपनी-अपनी बटालियनों में रंगांरग कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें कई तरह की प्रस्तुतियां दी गईं। सभी जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। एसएसबी की 7वीं वाहिनी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडेंट सहित अन्य अफसरों और कर्मियों ने तिरंगा फहराया। सीआरपीएफ के बन तालाब मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया। यहां चारू सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को याद किया गया। इसके अलावा जिन जवानों को बहादुरी के लिए पुरस्कार दिए गए, उनके नाम सुनाए गए। सिद्दड़ा स्थित 166 वाहिनी सीआरपीएफ ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। कमांडेंट प्रेम चंद गुप्ता ने तिरंगा झंडा फहराया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी राम कृष्ण डोगरा को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। वह 28 साल से एसएसबी में अपना योगदान दे रहे हैं। वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांगलादेश, जर्मनी, जापान, अमेरिका, थाईलैंड और चीन आदि देशों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें