फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में जोरों पर हैं 26 जनवरी की तैयारियां, जोश और जुनून को दर्शाती तस्वीरें, कई खास बातें

Fri, 24 Jan 2020 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्रीनगर और जम्मू शहर को चमकाया जा रहा है। शहर में सड़कों के किनारे लगाई गई रेलिंग पर पेंट करने का काम तेज गति से चल रहा है। साथ ही कोई अनहोनी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में अलग-अलग जगहों में कार्यक्रम होने हैं। इसे लेकर परेड मैदान, यूनिवर्सिटी मैदान समेत अन्य मैदानों को साफ किया जा रहा है। एमए स्टेडियम के बाहर भी दीवारों पर पेंट किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा स्टेडियम के बाहर लोगों को कतारबद्ध खड़ा करने के लिए रेलिंग भी लगाई जा रही है। शहर में मुख्य सड़कों को भी साफ करने पर काम चल रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी सुबह सफाई कर रहे हैं।

 

4 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
वहीं गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। सुरक्षा को कई हिस्सों में बांटा गया है। इसके लिए जोन और सेक्टर बनाए गए हैं। नौशेरा में घुसे आतंकियों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है और सीमा पार से भी आतंकियों के घुसपैठ की लगातार सूचनाएं आ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। पुलिस के तमाम अफसरों को अपने-अपने इलाके में मौजूद रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 हटने के बाद बड़ी तादाद में कानून व्यवस्था को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। इससे हमें मदद मिलेगी। एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होगा। इसके आसपास के इलाकों की सर्च की जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। स्टेडियम को भी सील किया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आईजी का कहना है कि लगातार घुसपैठ के इनपुट आ रहे हैं। इसके लिए मल्टी लेयर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के तमाम नाकों पर पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। थानेदारों और चौकी प्रभारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने इलाके में चेकिंग के वक्त खुद मौजूद रहें। सभी एजेंसियों को आपस में तालमेल बढ़ाकर काम करने के लिए कहा गया है।


 

8 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर चिनैनी व आसपास के इलाकों के स्कूलों में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जहां स्कूलों में मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल की जा रही है वहीं शुक्रवार को कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में फुलड्रैस रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है।
 

9 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
कटड़ा तहसील कार्यालय में एसडीएम अशोक कुमार चौधरी ने प्रेस कान्फ्रेंस में गणतंत्र दिवस की तैयारियों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली बच्चों की रिहर्सल भी पूरी हो चुकी है। सुबह 9.55 पर श्री माता वैष्णो देवी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा लहराया जाएगा।

 
विज्ञापन

10 of 10
गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि पहले के मुकाबले इस बार कुछ अलग किया जाए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें