फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बीएसएफ और सीआईएसएफ में बंपर भर्ती, 1356 पदों के लिए यहां करें आवेदन

Tue, 05 Nov 2019 12:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सेना के बाद अब बीएसएफ और सीआईएसएफ में भी बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों ही प्रदेश के लिए यह भर्ती होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
बीएसएफ के प्रवक्ता की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। सभी 22 जिलों के लिए खुली भर्ती रैली होगी। कुल 1356 पदों पर होने वाली भर्ती में 1184 पुरुषों और 172 महिलाओं के पद आरक्षित किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सातवें वेतन आयोग के तहत भर्ती होने वालों को लाभ मिलेगा। लेबल 3 के तहत 29 हजार से 69 हजार तक का वेतन, इसके अलावा राशन अलाउंस, मेडिकल सहायता, यूनिफार्म अलाउंस, निशुल्क रहने की व्यवस्था और एलटीसी भी मिलेगा। 

 

4 of 5
केंद्रीय कर्मियों के तहत सब लाभ मिलेंगे। इसमें चुने जाने वाले उम्मीदवारों का तबादला देश में कहीं भी होगा। चुने जाने वाले उम्मीदवारों को पेंशन का लाभ भी मिलेगा। सभी उम्मीदवार अपने-अपने जिले में 7 से 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.nic.in और www.bsf.gov.in पर इसकी जानकारी उपलब्ध है। आवेदक वेबसाइट के माध्यम से जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। दोनों प्रदेश के युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें