जम्मू-कश्मीर में 15 फरवरी से 6 मार्च 2021 तक सुंजवान मिलिट्री स्टेशन में टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में सैनिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए सेना भर्ती रैली जारी है। इस रैली का आयोजन जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के युवाओं के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ जम्मू, शिवालीक ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जम्मू संभाग के सिविल प्रशासन के साथ मिलकर रैली को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने में पूरा योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल विजय बी नायर ने 20 फरवरी 2021 को भर्ती रैली के संचालन की समीक्षा की। इस दौरान जीओसी को कमांडर शिवालिक ब्रिगेड और निदेशक भर्ती जम्मू ब्रिगेडियर एपी सिंह द्वारा विभिन्न सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया।
4 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
यह कोविड़-19 के बाद क्षेत्र में होने वाली पहली भर्ती रैली है, जिसमें पूरे जोश के साथ युवाओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है और लगभग इसके लिए 40000 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।
रैली में जम्मू संभाग के सभी दस जिलों से स्थानीय युवाओं में भारतीय सेना में जाने का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों और भर्ती कर्मचारियों द्वारा कोविड़-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।