अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाई जा रही मुहिम
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण रोधी अभियान दल के सदस्यों से बीरपुर गांव में बाउंड्री वॉल, आरसीसी स्ट्रक्चर्स, टीन शेड को गिराया गया। फुटपाथ और अन्य अस्थायी संरचनाएं जो विवादित भूमि पर किया गया निर्माण तोड़ दिया। इस बारे में जिला प्रशासन ने कहा कि बीरपुर में 13 कनाल 01 मरला निजी भूमि पर विवाद था। मामला अदालत में उप-न्यायिक था, हालांकि एक पार्टी सदस्य अर्थात रविन्द्र जैन निवासी जैन बाजार जम्मू ने दीवारों के साथ विवाद भूमि पर कई प्रकार का निर्माण कर रहा था।