फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज, तस्वीरें देख 'दुश्मन देश' के सीने पर लोटने लगेंगे सांप

Sun, 03 Nov 2019 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के शेर बच्चा स्टेडियम में आज यानी कि रविवार को सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया। सांबा, कठुआ व जम्मू के युवाओं के लिए 12 नवंबर तक यह रैली भर्ती चलेगी। इस रैली में भारी संख्या में युवा उमड़े। जम्मू संभाग के 44 हजार से अधिक युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। भर्ती रैली आयोजन के पहले दिन 3067 से अधिक युवाओं ने शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
इस रैली भर्ती में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली भर्ती के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
वहीं भर्ती रैली में शामिल होने के लिए शनिवार से ही युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 
 

4 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
सेना के साथ ही पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई। जोकि विभिन्न चरणों में चल रही है। इसके तहत दौड़ से लेकर शारीरिक परीक्षण तथा स्वास्थ्य जांच भी शामिल है।
विज्ञापन

6 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
सेना का हिस्सा बनने के लिए युवाओं की ओर से पिछले कई दिनों से अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
भर्ती रैली में शामिल होने वाले कई युवाओं ने कहा कि उनमें देश के प्रति सेवा करने का जज्बा है। इस वजह से वे यहां पहुंचे। इसके साथ ही सेना में नौकरी पाकर बेरोजगारी भी दूर होगी।

8 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
वहीं जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में एसपीओ की भर्ती चल रही है। सांबा, उधमपुर के साथ ही श्रीनगर में भी युवा उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। जम्मू में भी एसपीओ भर्ती में काफी संख्या में युवा उमड़े थे।

9 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
अगले कुछ दिनों में बॉर्डर बटालियन में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए आवेदन भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सेना भर्ती - फोटो : भारतीय सेना
बता दें कि केंद्र सरकार ने बॉर्डर बटालियन के गठन की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें