श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि आतंकवादी कश्मीर घाटी में एक बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। इसके बाद वह हाई अलर्ट पर हैं। इसी के चलते बारामुला में एलओसी पर पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप गुरुवार को बरामद की गई थी। सूत्रों के अनुसार हाल ही में इस बात के इनपुट मिले थे कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, ये आतंकी बैट कार्रवाई को अंजाम देने के इरादे से बिंबर गली और नौशेरा सेक्टर का इलाका चुन सकते हैं। इससे निपटने के लिए कठुआ से कश्मीर तक गश्त बढ़ा दी गई है।