फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल

Tue, 21 Jul 2020 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सचिन पायलट, उमर अब्दुल्ला, भूपेश बघेल - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान कांग्रेस के साथ सचिन पायलट की बगावत को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की रिहाई से जोड़ने पर उमर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर पलटवार किया।नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) की ओर से आधिकारिक बयान को ट्विटर पर शेयर कर उमर ने लिखा कि सचिन पायलट जो कर रहे हैं, उसे मेरी और मेरे पिता की रिहाई से जोड़ना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इन आरोपों से तंग आ गया हूं। अब बहुत हुआ।

विज्ञापन

2 of 5
उमर अब्दुल्ला और भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने कहा कि मिस्टर भूपेश बाघेल अपने सवालाें का जवाब मेरे वकीलों से पाएंगे। इस ट्वीट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल ने उमर के लिए लिखा - कृपया लोकतंत्र के त्रासद अवसान को अवसरवादी क्षण न बनाएं। आरोप सिर्फ सवाल हैं जो हम और देश आपसे पूछते रहेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
इसके जवाब में उमर ने लिखा, कांग्रेस पार्टी के साथ आज यही सबसे बड़ी परेशानी है। आप विपक्ष में अपने दोस्तों को नहीं जानते। आपके सवाल बिना चुनौती दिए नहीं छोड़े जाएंगे। आप अपने जवाब मेरे वकीलों को भेज सकते हैं।

4 of 5
उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
नेकां ने कहा, बयान स्वीकार नहीं
नेकां ने इस मामले में एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण, झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित बयानों को अस्वीकार करती है। बघेल का बयान झूठा होने के साथ साथ उमर अब्दुल्ला की प्रतिष्ठा के लिए अपमानजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sachin pilot, omar abdullah - फोटो : सोशल मीडिया
यह बात सार्वजनिक है कि उमर अब्दुल्ला की नजरबंदी को अवैध बताते हुए सरकार के आदेश को चुनौती देने के बाद सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक हस्तक्षेप के बाद उनकी रिहाई हुई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि वकीलों के साथ विचार विमर्श करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें