फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां के जांबाजों को पास बुलाकर राजनाथ ने थपथपाई थी पीठ, कुछ इस तरह दी थी शाबाशी

विज्ञापन
1 of 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलवां झड़प में पराक्रम दिखाने वाले जांबाज सैनिकाें को बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई थी। सेना की 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने जैसे ही रक्षा मंत्री को उन जांबाजों से मिलाया तो राजनाथ सिंह ने कहा ‘शाबाश, मेरी ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।’
 
विज्ञापन

2 of 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षा मंत्री के साथ उस समय चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे, उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी और अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जून माह में पांच सैनिकों को सेना अध्यक्ष ने कमेंडेशन कार्ड्स देकर सम्मानित किया था। गौरतलब है कि 15 जून को गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए थे। चीन ने अपने नुकसान का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट में 35 चीनी सैनिकों के मारे की बात कही गई थी।

4 of 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रह गया है। दुनिया की कोई भी ताकत इसकी एक इंच जमीन को छू नहीं सकती। यदि भारत के स्वाभिमान पर किसी ने चोट पहुंचाने की कोशिश की तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है। हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है। भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश सारे विश्व को दिया है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें