फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कल भी जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बरसात के आसार

Thu, 18 Jul 2019 08:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू शहर में गुरुवार को दोपहर के समय कुछ देर ही सही, लेकिन बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि संभाग के कई हिस्सों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 के बीच रहा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के छाए रहने से हुई। दोपहर 12 बजे तक धूप भी खिल गई, लेकिन दोपहर करीब पौने तीन बजे के करीब बादल फिर उमड़े और कुछ देर के लिए कई इलाकों में बारिश हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

 

4 of 5
आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। रियासत में अभी तक बरसात की जोरदार बारिश देखने को नहीं मिली है। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी जरूर हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी रियासत के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से सामान्य बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें