फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद कश्मीर में रेल सेवाएं पूरी तरह बहाल, बारामुला से बनिहाल के बीच चली ट्रेन

Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन सेवा कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद तीन महीने से अधिक समय तक कश्मीर घाटी में बंद रेल सेवाएं रविवार को पूरी तरह से बहाल हो गईं। रेलगाड़ी दक्षिण कश्मीर के रास्ते श्रीनगर से बनिहाल के लिए रवाना हुई। सुरक्षा कारणों से रेल सेवा तीन महीनों से अधिक समय तक बंद रही। 

 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन सेवा कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
ट्रेन बनिहाल पहुंचने से पहले श्रीनगर स्टेशन और दक्षिण कश्मीर के स्टेशनों से होकर गुजरी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घाटी में रेल सेवा रविवार सुबह पूरी तरह से बहाल हो गई और ट्रेन बारामुला से बनिहाल के बीच चली। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन सेवा कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
रेलवे ने रेल सेवा शुरू करने से पहले श्रीनगर-बनिहाल मार्ग पर शनिवार को दो बार ट्रायल रन किया था और रविवार की सुबह ट्रेन का एक और परीक्षण किया गया। रेल सेवा मंगलवार को श्रीनगर से बारामुला के बीच आंशिक रूप से शुरू हुई थी। 

 

4 of 5
ट्रेन सेवा कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा कारणों से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक ही ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने संबंधी केन्द्र की घोषणा से पहले तीन अगस्त को सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन सेवा कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़
श्रीनगर में साप्ताहिक बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। शहर में कुछ मार्गों और घाटी के अन्य क्षेत्रों में कुछ मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया। प्री-पेड मोबाइल फ ोन और सभी इंटरनेट सेवाएं गत पांच अगस्त से ही बाधित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें