भारत जोड़ो यात्रा समापन समारोह
- फोटो : बासित जरगर
समापन समारोह में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने मंच साझा किया, ममता-नीतीश रहे दूर
शेर-ए-कश्मीर मैदान श्रीनगर में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने मंच साझा किया। कड़ी सुरक्षा और भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डीएमके, जेएमएम, बीएसपी, नेकां, पीडीपी, सीपीआई, आरएसपी, वीसीके और आईयूएमएल के नेताओं ने भाग लिया। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूर रहे।