फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के 'प्रयागराज' में पुष्कर मेला: ठिठुरन भरी ठंड में पहुंचे लोगों ने किया स्नान, 12 साल बाद हुआ आयोजन

Tue, 30 Nov 2021 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
गांदरबल में 12 साल बाद पुष्कर मेला - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर के गांदरबल में 12 साल बाद पुष्कर मेले का आयोजन हुआ। ठिठुरन भरी ठंड में देश के कई हिस्सों से कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग यहां पहुंचे और स्नान किया। गांदरबल के शादीपोरा में वितस्ता(झेलम नदी) और नाला-ए-सिंध का संगम है। इस स्थान को कश्मीर का प्रयागराज कहा जाता है। यहां एक प्राचीन मंदिर भी है। स्नान करने के बाद लोगों ने मंदिर में पूजन किया। मेले में भाग लेने वाले अधिकतर लोग कश्मीरी पंडित समुदाय के हैं, जोकि वर्तमान में दक्षिण भारत में बसे हुए हैं। 12 साल बाद हुए मेले के आयोजन में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

उधर, भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) के महासचिव संगठन, अशोक कौल ने लोगों का स्वागत करने के लिए शादिपोरा का दौरा किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों द्वारा की गई व्यवस्था से लोग बहुत खुश दिखे।

विज्ञापन

2 of 5
गांदरबल में 12 साल बाद पुष्कर मेला - फोटो : बासित जरगर
अशोक कौल ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा ताकि यह एक और धार्मिक पर्यटन स्थल बन जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को अपनी आजीविका कमाने का अवसर भी मिले।

 
विज्ञापन

3 of 5
गांदरबल में 12 साल बाद पुष्कर मेला - फोटो : बासित जरगर
मेले में पहुंचे पंडित समुदाय के व्यक्ति ने कहा कि 12 साल बाद हो रहे इस आयोजन से हम सभी काफी प्रसन्न है। इसके लिए एलजी प्रशासन और सुरक्षाबलों का बहुत आभारी हूं।

4 of 5
गांदरबल में 12 साल बाद पुष्कर मेला - फोटो : बासित जरगर
कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों यह आयोजन और भव्य तरीके से होगा। इस आयोजन से आस्था के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांदरबल में 12 साल बाद पुष्कर मेला - फोटो : बासित जरगर
मेले में दक्षिण भारत से पहुंचे एक कश्मीरी पंडित ने कहा कि कश्मीर में काफी शांति है। यहां आकर बहुत प्रसन्नता हुई। अब कश्मीर में विकास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें