फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के जख्मः हमले को अंजाम देने वाला वो कायर जिसने कहा- तब तक मैं जन्नत जा चुका हूंगा

Sat, 13 Feb 2021 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी आदिल अहमद डार
14 फरवरी 2019 को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले को लेकर देश में चारों ओर आक्रोश की लहर थी। इस आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास का हाथ था। जानिए, वो कायर जिसने करीब 350 किलोग्राम विस्फोट से भरी कार से सीआरपीएफ जवानों के काफिले में मारी थी टक्कर..
विज्ञापन

2 of 5
पुलवामा हमले के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबल
इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ले ली थी। आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया कि उसके आतंकी आदिल अहमद ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को उड़ाया। 
विज्ञापन

3 of 5
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि आत्मघाती वाहन को चला रहे मानव बम की शिनाख्त कर ली गई है। वह पुलवामा जिले के काकापोर का आदिल अहमद था, जो वर्ष 2018 में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद में शामिल हुआ था। आदिल को अफगान मुजाहिद जैश के आतंकी गाज़ी रशीद ने आतंक की ट्रेनिंग दी थी। 

4 of 5
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया था कि आदिल पुलवामा के गुंडीबाग इलाके का ही रहने वाला था। धमाके से पहले जवानों की गाड़ी पर फायरिंग भी की गई। जवानों का काफिला जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। आतंकियों ने जिस तरह से ये हमला किया, इस तरीके का इस्तेमाल आमतौर पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
हमले के कुछ देर बाद ही फिदायीन आदिल अहमद का एक वीडियो वायरल हुआ। आतंकी आदिल वीडियो में साफ कहता सुनाई दे रहा था कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा उस समय मैं जन्नत में मजे लूट रहा होऊंगा। उसने कहा कि मैंने जैश ए मोहम्मद में आतंकी के रूप में एक साल बिताया। अब यह मेरा कश्मीर के लोगों के लिए आखिरी मैसेज है। कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हाल ही के दिनों किए गए आईईडी और स्नाइपर हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे कुछ कमांडरों को मारकर तुम हमें कमजोर नहीं कर पाओगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें