फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री का वो बयान, फिर पाकिस्तान को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

Fri, 14 Feb 2020 07:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ। हमले में 40 जवान शहीद हो गए। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। घटना के लगभग तीन घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही देश के तमाम नेताओं ने इस आतंकी हमले पर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

2 of 8
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला घिनौना है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि बहादुर जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश है। 
विज्ञापन

3 of 8
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले घटना की निंदा करते हुए रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि- एक सिपाही और भारतीय नागरिक होने के नाते ऐसे कायराना हमले से मेरा खून खौलता है। जवानों के खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।

 

4 of 8
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि घाटी से बेहद भयानक खबर आ रही है। एक आईडी ब्लास्ट में कई सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की खबर है। मैं इस हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवार के प्रति सहानभूति प्रकट करता हूं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जैश ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। यह 2004-2005 के आतंक के दिनों की याद दिलाते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
इस हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया। उनहोंने लिखा कि अवंतीपुरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। हमारे जवान शहीद हुए हैं और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऐसे वीभत्स हमले की निंदा करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। आखिर कितनी जानें लेकर यह पागलपन खत्म होगा? 

 
विज्ञापन

6 of 8
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर दुख जताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना हमले से बहुत दुखी हूं। हमारे शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।
विज्ञापन

7 of 8
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा- हम पुलवामा में कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को हमारी श्रद्धांजलि। हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
बालाकोट में स्थित आतंकी कैंप
वहीं इस आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान और जैश को बालाकोट एयर स्ट्राइक के रूप में चुकानी पड़ी। भारतीय सेना के जांबाजों ने बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर हमले कर उन्हें नेस्तानाबूत कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें