फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कर्फ्यू के बीच फिर बिगड़ा माहौल, जानीपुर में लगे देश विरोधी के नारे, एसएसपी समेत 11 जख्मी

Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
jammu srinagar attack protest
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में जम्मू शहर में शुक्रवार को कर्फ्यू के बावजूद हंगामा जारी रहा। जानीपुर गवर्मेंट क्वार्टर्स के पास स्थानीय युवाओं ने सुबह करीब 11 बजे हमले के विरोध में रैली निकाली। युवाओं ने इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद और आतंकियों के खिलाफ नारे लगाए। इसे देखकर गवर्मेंट क्वार्टर्र्स से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। साथ ही बहुमंजिला इमारतों से युवाओं पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। जवाबी पथराव भी शुरू हो गया। देखते ही देखते माहौल काफी खराब हो गया। पूरे क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील हो गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने फौरन पूरे इलाके को घेर लिया। शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। 

 
विज्ञापन

2 of 8
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आठ युवकों को हिरासत में लिया है। पथराव में एसएसपी तेजिंदर सिंह, आईपीएस शीमा कसबा के साथ करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएसपी को सिर, पैर पर पत्थर लगे। वहीं शीमा कसबा को पैर पर पत्थर लगा। दोनों ही अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए। इस दौरान युवाओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। भारी हंगामे को देखते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैसे के गोले दाग कर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं सेना ने भी पूरे इलाकों को सील कर दिया। शाम तक कई बार कुछ युवकों ने देश विरोधी नारेबाजी की। इससे मौके पर अराजकता की स्थिति रही। पुलिस ने युवकों पर काबू पाने के लिए कई बार लाठी जार्ज किया।

 
विज्ञापन

3 of 8
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शन में शामिल करीब आठ युवाओं को हिरासत में लिया, लेकिन इससे मामला और भी बढ़ गया। युवाओं के प्रदर्शन में इसके बाद स्थानीय महिलाएं भी शामिल हो गई। उन्होंने आरोप ने लगाया कि पुलिस ने उनके बच्चों को बेवजह पकड़ा है। उन्होंने दोबारा बच्चों को छोड़ने की मांग करते हुए पुलिस को प्रदर्शन नहीं रोकने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बुरा व्यवहार किया। पुलिस की तरफ से उन्हें गालियां दी गई। इसके विरोध में महिलाओं ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने मांग की थी कि क्षेत्र में सिर्फ सेना को रहने दिया जाए।

 

4 of 8
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वाहन पर पथराव
न्यू प्लांट इलाके में भी कर्फ्यू के दौरान युवाओं ने बवाल किया। भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही पुलिस भी युवाओं के गुस्से का शिकार हुए। युवाओं ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया। इससे एक  पुलिस वाहन के शीशे टूट गए।  

 
विज्ञापन

5 of 8
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
सात घंटे रणक्षेत्र बना रहा इलाका
शहर में कर्फ्यू के बाद भी करीब सात घंटे तक जानीपुर रणक्षेत्र बना रहा। आक्रोशित युवा पुलिस की कार्रवाई के बाद लगातार पत्थरबाजी कर रहे थे।  


 
विज्ञापन

6 of 8
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिस का दम फूला 
प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए युवाओं को छोड़ने की गुहार लगाती हुए महिलाएं भी सड़क पर उतर गई थीं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर काबू पाने के लिए महिला पुलिस टीम बुलानी पड़ी। हालांकि आंसू गैस के गोले और भाग दौड़ के बीच महिला पुलिस का दम फूल गया। बिना मॉस्क के आई महिला पुलिस खास-खास कर बेहाल हो गई।

 
विज्ञापन

7 of 8
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
बाहरी युवकों ने मचाया उत्पात
एसएसपी तेजिंदर सिंह ने बताया कि युवाओं के प्रदर्शन में ज्यादातर बाहरी थे। इन्हें देशभक्ति की आड़ में माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एक युवक की बाइक कब्जे में ली गई है। 


 
विज्ञापन

8 of 8
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
बढ़ाई गई गवर्मेंट क्वाटर्स की सुरक्षा
जानीपुर गवर्मेंट क्वाटर्स में ज्यादातर मूवमेंट में आने वाले कश्मीर कर्मचारियों के परिवार है। ऐसे में इलाके का माहौल बिगड़ता देख पुलिस यहां पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। पुलिसकर्मियों को इन हजारों फ्लैटों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वहीं पुलिस यहां पर देश विरोधी नारे लगाने और पत्थरबाजी करने वालों की तलाश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें