एनआईटी श्रीनगर में गैर कश्मीरी विद्यार्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद से जम्मू में विद्यार्थियों के गुस्से का सामना जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक के राजिंद्रा को करना पड़ा।
विज्ञापन
एनआईटी मामले पर छात्रों के गुस्से के शिकार हुए J&K के DGP
2 of 7
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस महानिदेशक के काफिले को रोक कर एनआईटी श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस के लाठीचार्ज और एनआईटी श्रीनगर परिसर में धारा 144 लागू करने का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
एनआईटी मामले पर छात्रों के गुस्से के शिकार हुए J&K के DGP
3 of 7
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
करीब पंद्रह मिनट तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महानिदेशक को रोके रखा और जम्मू कश्मीर पुलिस गो बैक के नारे लगाए। हालांकि पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की और उनके साथ जम्मू विश्वविद्यालय परिसर में भी गए, लेकिन प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
4 of 7
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
सुबह करीब 11:50 पर पुलिस महानिदेशक जैसे ही जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर पहुंचा, वहां पहले से ही एनआईटी मामले पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आकर काफिला रोक लिया। कुछ प्रदर्शनकारी महानिदेशक के वाहन के आगे लेट गए।
विज्ञापन
5 of 7
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
डीजीपी ने वाहन से बाहर निकलकर विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। वह प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के साथ जेयू के गेट के अंदर तक गए, लेकिन प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक बर्बर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस महानिदेशक इसके बाद अपने वाहन में बैठकर पुलिस मुख्यालय की ओर रवाना हो गए।
पुलिस महानिदेशक का जम्मू विश्वविद्यालय में फिल्मी स्टाइल में हुए घेराव के दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी सन रह गए। हालांकि उन्होंने धक्का-मुक्की कर काफिला निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।