फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2019: आईटीबीपी जवान भोले के भक्तों के लिए बन रहे ढाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thu, 04 Jul 2019 08:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ANI
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवान खुद को ढाल बनाकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए यात्रियों के लिए सुरक्षा कवच बन रहे हैं। पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों से यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इसके लिए वे पंक्तिबद्ध होकर खुद ढाल बनकर खड़े हो गए। आईटीबीपी के जवानों का नौ सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उनकी सेवा भाव तथा मुस्तैदी साफ देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ANI
आईटीबीपी के जवानों को बालटाल के रास्ते बाबा बर्फानी की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की खास जिम्मेदारी दी गई है। जवानों की मुस्तैदी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें इस रास्ते पर संगम के पास ग्लेशियर क्षेत्र में अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे। यह देख वहां तैनात आईटीबीपी जवानों ने श्रद्धालुओं को गिरते हुए पत्थरों की चपेट में आने से बचाने के लिए हाथ से हाथ मिलाकर चेन बनाया और श्रद्धालुओं के रास्ते से पहले खड़े हो गए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

 
विज्ञापन

3 of 6
अमरनाथ यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते बेसुध हुए श्रद्धालु - फोटो : ANI
सांस लेने में दिक्कत आने पर आक्सीजन मास्क भी दे रहे
आईटीबीपी के जवान 12 हजार फीट की ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत आने के बाद श्रद्धालुओं को आक्सीजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। आक्सीजन सिलिंडर के साथ मौजूद जवानों ने अब तक 25 से अधिक श्रद्धालुओं को आक्सीजन मुहैया कराई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। चढ़ाई के दौरान इन श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद जवानों ने तत्काल उनकी मदद की और उन्हें आक्सीजन मास्क लगाया।

श्रद्धालुओं की मदद के लिए आईटीबीपी ने बालटाल बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक जवानों को तैनात किया है। जवानों को पैरा मेडिकल की ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद कर सकें। आईटीबीपी जवानों को मेडिकल किट और आक्सीजन सिलिंडर भी दिया गया है। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा में 50 से अधिक श्रद्धालुओं की जवान मदद कर चुके हैं। इनमें सांस की तकलीफ के साथ ही अन्य प्रकार की समस्या वाले शामिल रहे हैं। रेलपथरी के पास बुधवार को खाई में गिर गई दिल्ली की एक महिला को भी जवानों ने बचाया।

 

4 of 6
- फोटो : ANI
77 जवान मेडिकल दस्ते में तैनात
आईटीबीपी के प्रवक्ता और सेकंड-इन-कमांड विवेक कुमार पांडे ने बताया कि आईटीबीपी द्वारा इस बार विशेष मेडिकल दस्ते तैयार किए गए हैं। 77 ऐसे जवान हैं जिन्हें यात्रा ड्यूटी से पहले विशेष मेडिकल क्रैश कोर्स करवाया गया ताकि वे मेडिकल इमरजेंसी से निपट सकें। यह सभी जवान यात्रा ट्रैक पर हर 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर गश्त करते दिखाई देंगे। इन्होंने वर्दी के ऊपर एक सफेद एप्रन पहन रखा होगा जिस पर प्लस का निशान है ताकि किसी को भी अगर कोई परेशानी होती है तो वह आसानी से उनकी पहचान कर सके। हर एक जवान के पास पिट्ठू बैग में ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सी मीटर है जिससे वह ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
14 क्यूआरटी का गठन
प्रवक्ता ने बताया कि कई क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है जो किसी भी आपदा के दौरान तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में हाथ बंटा सकती हैं। जवानों को मुख्य ट्रेनिंग में माउंटेनेयरिंग एंड इमरजेंसी रेस्क्यू जैसी चीजें सिखाई गई हैं। यात्रा मार्गों पर 12 से 14 अति संवेदनशील प्वाइंट हैं जिसके लिए आईटीबीपी ने 14 क्यूआरटी बनाई हैं जो किसी भी स्थिति में कोई भी कार्य अंजाम दे सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ANI
दोनों मार्गों पर 5000 जवान तैनात
प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दोनों मार्गों बालटाल व पहलगाम पर करीब 5000 जवान तैनात हैं जो अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय से काम कर रहे हैं ताकि इस वर्ष की यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुखद यात्रा बनाई जा सके। आईटीबीपी को आरओपी, सुरक्षा आदि के काम भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें