फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Terror Attack: ग्रेनेड हमले से पहले जवानों पर की थी फायरिंग, 2021 में इसी इलाके में नौ जवान हुए थे शहीद

Thu, 20 Apr 2023 09:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
विज्ञापन
1 of 8
पुंछ में सैन्य वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में वीरवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पहले जवानों पर गोलियां चलाईं। फिर ग्रेनेड हमला किया जिससे वाहन में आग लग गई। इसमें जवान झुलस भी गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी जवान वाहन में सवार होकर भिंबर गली से संगयोट स्थित मुख्यालय जा रहे थे। सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2021 में इसी इलाके में मुठभेड़ के दौरान नौ जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन

2 of 8
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल(FIle) - फोटो : संवाद
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित अपने मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे तथा भारी बारिश के बीच वाहन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, फिर ग्रेनेड से हमला किया।
विज्ञापन

3 of 8
पुंछ के भाटादूड़ियां में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। (FILE) - फोटो : एएनआई
इससे वाहन में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया। जिस समय सैन्य वाहन में आग लगी तो मार्ग से गुजर रहे अन्य दर्जनों वाहन रुक गए। उनमें सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने के साथ ही जवानों को बचाने का प्रयास किया।

4 of 8
पुंछ के भाटादूड़ियां जंगल के एक हिस्से में लगाई आग। (FILE) - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के जवान भी घटना स्थल पर पहुंच गए और क्षेत्र की घेराबंदी करने के साथ ही घायल एवं शहीद जवानों को वहां से हटाने का अभियान शुरू कर दिया। इस बीच इस पुलिस ने पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिंबर गली से जड़ांवाली गली के बीच यातायात को बंद कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
poonch encounter(FILE) - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ जम्मू-राजोरी की तरफ से आने वाले वाहनों को भिंबर गली से वाया मेंढर हरणी जड़ांवाली गली और पुंछ से राजोरी जम्मू जाने वाले वाहनों को जड़ांवाली गली से हरणी मेंढर भिंबर गली के के रास्ते मोड़ दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
poonch encounter (FILE) - फोटो : अमर उजाला

पहले भी इलाके में जवानों पर हुआ था हमला

जहां यह हादसा हुआ है उसी क्षेत्र में 14 अक्तूबर 2021 को आतंकियों ने हमला कर तलाशी अभियान चला रहे दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद कर दिया था। इसके बाद करीब एक माह तक क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान चला था, लेकिन एक भी आतंकी हाथ नहीं लगा था। एक महीने तक पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जड़ांवाली गली व भिंबर गली के बीच यातायात बंद रखा गया था।उसके उपरांत गत वर्ष भी क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के उपरांत करीब तीन दिनों तक सुरक्षाबलों ने पुंछ जम्मू मार्ग बंद कर आपरेशन चलाया था उसमें भी सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

7 of 8
पुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। (FILE) - फोटो : पीटीआई

केमिकल का प्रयोग करने की भी आशंका

इस घटना के पीछे आतंकियों और ओजीडब्ल्यू द्धारा स्टिकी बम अथवा किसी अन्य केमिकल का प्रयोग होने की भी आशंका जताई जा रही है। जिस प्रकार सैन्य वाहन में आग लगी और एक भी जवान को जान बचा कर बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया, उसमें केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

8 of 8
poonch encounter (FILE) - फोटो : अमर उजाला

लोग बोले हादसे से पहले सुनी थी बिजली कड़कने की आवाज

क्षेत्र निवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले आसमान में जोरदार बिजली कड़कने की आवाज सुनी और उसके उपरांत एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। कुछ ही क्षणों में इस बात का शोर सुना कि सेना के वाहन में आग लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें