पुंछ आतंकी हमले के बाद तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
18 माह में तीन हमले, एक भी आतंकी नहीं चढ़ा हत्थे
तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भाटादूड़ियां के जंगल के भूल-भुलैया का तिलिस्म तोड़ नहीं पा रहीं। पिछले 18 महीनों से इन जंगलों में छिपे आतंकियों ने तीन हमलों को अंजाम दिया है और इनमें से एक भी हमले की साजिश का पता नहीं लग पाया है। बता दें कि 11 अक्तूबर, 2021 को भाटादूड़ियां के जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना के सर्च कर रहे दल पर हमला कर दिया था। 18 महीने बीत जाने के बाद भी इन आतंकियों का पता नहीं चला है। 11 अक्तूबर से लेकर अब तक पुंछ और राजोरी में आतंकियों ने पांच हमलों को अंजाम दिया है। इनमें 14 जवान शहीद हुए, नौ नागरिकों की जान गई, जबकि एक भी आतंकी नहीं मारा गया है।