फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन
1 of 11
बारामुला जिले की सात सीटों पर 5.91 लाख, बडगाम की पांच सीटों पर 4.45 लाख और पुलवामा की चार सीटों पर 3.32 लाख मतदाता वोट डालेंगे।

विज्ञापन

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

2 of 11
खान साह‌िब में 67.55 फीसदी, बडगाम में 56.83फीसदी, पट्टन में 49 फीसदी, बारामुला में 48.05 फीसदी और राजपुरा में 48.31 फीसदी लोगों ने वोट डाले। पुलिस ने बताया कि गुलमर्ग विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर अज्ञात लोगों ने एक पेट्रोल बम फेंका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। (फोटो-संजय गुप्ता)
विज्ञापन

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

3 of 11
इस चरण में आतंकवाद से पीड़ित बारामुला, बडगाम और पुलवामा जिले की 16 सीटों के लिए अचूक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

4 of 11
बीते शुक्रवार को श्रीनगर, सौरा, शोपियां और त्राल में हुए आतंकी हमलों के बाद संवेदनशील इलाकों की हवाई निगरानी भी कराई जा रही है। आईबी के अलर्ट के बाद आतंकी साजिश की आशंका के चलते घाटी भर में हाई अलर्ट है।
विज्ञापन

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

5 of 11
एलओसी पर तैनाती बढ़ाने के अलावा सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोमवार को सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

6 of 11
आज हो रहे मतदान में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित 143 प्रत्याशी मैदान में हैं। 13.69 मतदाता जिनमें 7.17 लाख पुरुष और 6.51 लाख महिलाएं शामिल हैं 1781 बूथों पर वोट डालेंगे।

विज्ञापन

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

7 of 11
उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में उमर, राथर, ताज मोहिउद्दीन और गुलाम हसन मीर की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। 

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

8 of 11
मतदाताओं ने अलगाववादियों और आतंकी संगठनों की ओर से चुनाव के बहिष्कार की अपील को भी नजरअंदाज कर दिया।

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

9 of 11
पिछले विधानसभा चुनाव (2008) में 50.86 प्रतिशत मत पड़े थे। सबसे ज्यादा मतदान बार्डर के उड़ी विधानसभा में 82.07 प्रतिशत और सबसे कम सोपोर में 19.96 प्रतिशत पड़ा था। वर्ष 2008 के चुनाव में बारामुला जिले की सात सीटों पर 49.17, बडगाम जिले की पांच सीटों पर 63.09 और पुलवामा जिले की चार सीटों पर 45.91 प्रतिशत मत पड़े थे।

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

10 of 11
आज हो रहे मतदान में पीडीपी की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि जिन 16 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें से नौ उसके पास हैं।
विज्ञापन

जम्‍मू-कश्मीर में तीसरे चरण में 58 फीसदी वोट‌िंग

11 of 11
तीसरे चरण में दोपहर दो बजे तक उरी में 62 फीसदी, गुलमर्ग में 57 फीसदी और चरारे शरीफ में 55 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें