फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: चिनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

विज्ञापन
1 of 7
आजकल कश्मीर में पतझड़ के मौसम का आखिरी समय है। इसके बाद यहां सर्दियां शुरू हो जाएंगी और तीन महीने तक कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ घाटी में बर्फबारी होती रहेगी।
विज्ञापन

PICS: च‌िनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

2 of 7
पतझड़ के मौसम में कश्मीर में कई सारी फसलें तैयार होती हैं, जिनमें सेब, बादाम, केसर आदि प्रमुख हैं। इसी मौसम में कश्मीर में चिनार के पत्ते सूखकर जब जमीन पर गिरते हैं तो पूरा मंजर ही बदल जाता है।
विज्ञापन

PICS: च‌िनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

3 of 7
लोग अक्सर घरों से निकलकर इस खूबसूरत पतझड़ का आनंद लेते हैं। चिनार के पत्तों पर चलना एक अलग अहसास देता है।


PICS: च‌िनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

4 of 7
मुश्ताक अहमद कहते हैं, 'हालांकि यहां के हर मौसम की अपनी ख़ासियत है, लेकिन पतझड़ में इन चिनारों की बात ही कुछ और होती है। ऐसे लगता है जैसा चारों ओर सोना बिखर गया हो।' (फोटो-माजिद जहाँगीर)
विज्ञापन

PICS: च‌िनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

5 of 7
चिनार के बाग में चहलक़दमी करते हुए फारुक कहते हैं, 'जब ये पत्ते ज़मीन पर गिरते हैं तो इनका अंदाज़ ही निराला होता है और पैर के नीचे इनके टूटने की आवाज़ दिल को छू जाती है।'
विज्ञापन

PICS: च‌िनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

6 of 7
सुनील कहते हैं, 'जब चिनार से पत्ते गिरना शुरू हो जाते हैं तो लोग इनको साफ न करने की ज‌िद करते हैं, क्योंकि इस मौसम से हर कोई प्यार करना चाहता है।' वह कहते हैं, 'ये मौसम जब शुरू होता है तो हमें इस बात इशारा मिलता है कि अब आने वाले मौसम का हमें मुकाबला करना पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: च‌िनार से लाल हुई कश्मीर की धरती

7 of 7
सितंबर में भयानक बाढ़ के बावजूद पर्यटक पतझड़ का मौसम देखने पहुंच गए हैं। दिल्ली से आए संजीव कुमार कहते हैं, 'वैसे तो कश्मीर का हर मौसम खूबसूरत होता है, पर मैं इस बार कश्मीर का पतझड़ देखने आया हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें